मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवीनगर: एसबीआई ग्राम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत SBI Foundation एवं प्रवाह संस्था द्वारा देवीनगर गांव में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने इस विषय से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करते हुए वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी साझा की।

इस अवसर पर देवीनगर गांव में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं एवं किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से समुदाय को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में यह भी जानकारी साझा की गई कि मॉडल स्कूल देवीनगर के गर्ल्स कॉमन रूम का छात्राएं नियमित रूप से उपयोग कर रही हैं। साथ ही विद्यालय के गर्ल्स कॉमन बाथरूम का भी सही ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म प्रबंधन के प्रति सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली। ग्राम सेवा कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि SBI Foundation एवं प्रवाह संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सेवा कार्यक्रम की पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।

और पढ़ें