लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1054 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



लातेहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र के सांसंग मोड़ के पास शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनु0पु0पदा0 लातेहार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने मवेशियों के चारा की आड़ में ट्रक और दो कारों से ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।



पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज कुमार, प्रकाश कुमार रवानी, राम कुमार पाण्डेय, गौतम कुमार और छोटू कुमार यादव शामिल हैं।



छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक एवं कारों से अलग-अलग ब्रांड की कुल 1054 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी।

लातेहार पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें