हिरणपुर बाजार में होटल में लगी आग, हजारों की क्षति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, हिरणपुर:

हिरणपुर बाजार स्थित एक होटल में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। होटल रानीपुर निवासी गुलाब किवरिया की है, जिसे बीते तीन वर्षों से अकरम अंसारी भाड़े पर संचालित कर रहे थे।

घटना के वक्त होटल बंद था और संचालक अकरम अपने गांव हाथकाठी में थे। रात करीब 10:30 बजे आग लगने की सूचना पर जब वे पहुंचे, तब तक सबकुछ जल चुका था। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसमें ग्रामीण अमित भगत की सराहनीय भूमिका रही। उन्होंने सबसे पहले बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे आग फैलने से रोका जा सका।

सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने शेष आग को पूरी तरह बुझाया। मौके पर हिरणपुर थाना के एएसआई दिलीप कुमार मंडल पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। होटल संचालक अकरम ने बताया कि गुरुवार के साप्ताहिक हाट को लेकर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मंगाई गई थी, जो जलकर नष्ट हो गई। टेबल, कुर्सी, ड्रम सहित सभी सामग्री भी राख हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें