अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में एसबीयू के छात्र का चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरला बिरला विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथी विभाग के एमएससी इन योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो का चयन एशिया पेसिफिक योगासन चैंपियनशिप, 2025 में हुआ है। पंकज कुमार महतो ने सर्वप्रथम जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर यह पात्रता हासिल की।

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित की जाएगी।

एसबीयू के छात्र की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन समेत माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें