जनहित में डाक विभाग की मेल सेवा का समय बढ़ाया गया,एक्सटेंशन काउंटर का विधिवत उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हुल एक्सप्रेस संवाददाता

रामगढ़।प्रधान डाकघर रामगढ़ कैंट में डाक विभाग ने डाक सेवा क्षेत्र में अपनी पहचान के साथ विश्वसनीयता और जनहित में डाक विभाग की मेल सेवा को सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक बढ़ाया है।प्रधान डाकघर में सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार अग्रवाल और पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से मेल सेवा एक्सटेंशन काउंटर का शुभारंभ फीता काट कर किया।इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में ग्राहकों की मांग को देखते हुए तथा सेवा भाव से डाक विभाग मेल ब्रांच का एक्सटेंशन काउंटर खोला गया है। अब जिले के लोग प्रधान डाकघर में रात्रि 8 बजे तक डाक विभाग की मेल सेवा में स्पीड पोस्ट,स्पीड पार्सल, साधारण डाक पत्र,सहित अन्य सेवा प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक पोस्टमास्टर रविशंकर राय,नरेंद्र सिंह, रामखेलावन चौधरी, प्रशान्त कुमार सिंह,सुशील कुमार साह, विकास कुमार राय, चंदन कुमार महतो, शंभू दत्त सिंह, संतोष कुमार, रणजीत रजवार, पंकज कुमार, त्रिदेव प्रियदर्शी, दीपक कुमार, अंकित कुमार, शमीम अंसारी, रौशन कुमार , जयवन्त भोक्ता,चंद्रशेखर कुमार,अरुण कुमार साहू, बबन कुमार राय, अर्जलाल महतो, पन्नालाल, राजेंद्र सिंह,भजूं महतो समेत अन्य डाक कर्मचारी सहित ग्राहक मौजूद रहे।सभी ने जिले के प्रधान डाकघर रामगढ़ से इसका लाभ उठाने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें