दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, उपायुक्त व डीआईजी ने किया पंडालों का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश

राची संवाददाता
रांची महानगर आसपास दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर), एसडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खासतौर पर पंडालों की भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा की गहन समीक्षा की। एसएसपी चंदन सिन्हा ने स्पष्ट रूप से कहा कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले पंडालों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी और पेट्रोलिंग टीमों के जरिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी।

बिजली और स्वच्छता को लेकर भी दिए निर्देश—

निरीक्षण के दौरान बिजली आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बिजली विभाग को निर्देश दिया कि बिना अनुमति तार जोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पंडालों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, और भीड़ से बचाव की रणनीतियों पर विशेष जोर देने की बात कही गई।

श्रद्धालुओं से की शांति बनाए रखने की अपील—-

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न कराना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन की इस सक्रियता से शहर के श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर भरोसा और उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में लगातार मॉनिटरिंग और निरीक्षण जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें