राइफल साफ करते वक्त चली गोली, हवलदार की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना परिसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जैप-09 साहिबगंज में पदस्थापित 52 वर्षीय हवलदार बारगी उरांव की मौत इनसास राइफल की सफाई के दौरान गलती से चली गोली लगने से हो गई। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी और गम का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, हवलदार अपने बैरक में इनसास राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली उनके सिर में जा लगी। गोली लगते ही वे मौके पर गिर पड़े। आवाज सुनकर अन्य जवान दौड़े और उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुवा थाना पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया।
साथी जवानों ने बताया कि बारगी उरांव बेहद अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार थे। उनकी असामयिक मृत्यु ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह एक दुर्घटना प्रतीत होती है, जो राइफल की सफाई के दौरान हुई लापरवाही के कारण घटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें