झरिया में जर्जर बीसीसीएल आवास ढहने से तीन की मौत, चार गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धनबाद । जिले के झरिया के लोदना 8 नंबर क्षेत्र में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बीसीसीएल भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का एक जर्जर आवास लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक भरभराकर ढह गया।
यह मकान लंबे समय से खंडहर की स्थिति में था, लेकिन बारिश से बचने के लिए सात लोग, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे, इसके अंदर चले गए। अचानक ढांचा गिरने से सभी मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सातों लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चिराग गोपाल और सुषमा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही झरिया की विधायक रागिनी सिंह अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने प्रशासन और बीसीसीएल से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और जर्जर भवनों को चिन्हित कर तत्काल ध्वस्त करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें