सीएचसी पाकुड़िया में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाकुड़िया | संथाल हूल एक्सप्रेस

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, गलत संगति व नशापान जैसी आदतें मानसिक तनाव का कारण बनती हैं। इससे बचने के लिए योग, व्यायाम और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाना जरूरी है।

मौके पर डॉ. गंगा शंकर साहा, डॉ. प्रीतम कुमारी, प्रभात कु. दास, नित्य कु. पाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें