महेशपुर में ग्राम सभा के अधिकारों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महेशपुर | संथाल हूल एक्सप्रेस

महेशपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायती राज प्रोजेक्ट प्राण के तहत अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी विषय पर दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सह मुखिया जोगेश्वर हेंब्रम ने पंचायती राज व्यवस्था एवं ग्राम सभा की भूमिका, अधिकारों व जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ही अनुसूचित क्षेत्रों में समावेशी विकास संभव है।

रिसोर्स पर्सन सायम अख्तर ने पेसा कानून के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा करते हुए इसके व्यवहारिक पक्ष को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह कानून आदिवासी समुदायों को अपने संसाधनों पर अधिकार देने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का उद्देश्य वार्ड सदस्यों को सशक्त बनाना और ग्राम सभा को सक्रिय करना है। मौके पर बीपीआरओ प्रसनजीत मंडल, सहायक मास्टर ट्रेनर अनवर शेख सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी 33 पंचायतों के छह-छह वार्ड सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें