समाजसेवा के क्षेत्र में हिरणपुर के चंदन भगत होंगे सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिरणपुर | संथाल हूल एक्सप्रेस/ संजय कुमार

हिरणपुर निवासी समाजसेवी चंदन प्रसाद भगत को समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल इंटिग्रेटेड फार्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (NIFAA) द्वारा आयोजित सिल्वर जुबली समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 से 24 सितंबर तक आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से करीब 30 हजार समाजसेवी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, पूरे देश के 780 जिलों से एक-एक समाजसेवी का चयन किया गया है, जिन्हें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की तीन श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किया जाएगा। चंदन भगत झारखंड से चयनित एकमात्र प्रतिनिधि हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मॉरिशस के महामहिम राष्ट्रपति होंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री, देश-विदेश की नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को ₹50,000 नगद, मोमेंटो, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का एक्सीलेंस सर्टिफिकेट व यंग अचीवर्स अवार्ड से नवाजा जाएगा।

चंदन भगत वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उनके चयन से पाकुड़ जिले में हर्ष का माहौल है। आयोजनों के दौरान विभिन्न राज्यों की NIFAA शाखाएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें