हिरणपुर से लापता दो बच्चे बरमसिया से सकुशल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिरणपुर | संथाल हूल एक्सप्रेस

हिरणपुर थाना क्षेत्र के तुरसाडीह गांव से बुधवार सुबह लापता हुए 7 वर्षीय विजय यादव व 9 वर्षीय गुज्जर यादव को पुलिस ने बरमसिया से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों द्वारा थाना में आवेदन देने के बाद हिरणपुर पुलिस सक्रिय हुई। थानेदार की सूझबूझ से महज दो घंटे में बच्चों को ढूंढ निकाला गया। दोनों बच्चे तालाब में नहाने की बात कहकर निकले थे, पर देर तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू हुई। पुलिस की तत्परता पर परिजनों ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें