पाकुड़ में नशे का बढ़ता अड्डा, सोशल मीडिया पर उजागर हुई हकीकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सामाजिक कार्यकर्ता ने थाना प्रभारी को दिया संज्ञान लेने का आग्रह

पाकुड़, 10 सितम्बर।
पाकुड़ जिले में नशे का जाल लगातार गहराता जा रहा है। जिले के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस गंभीर समस्या को सार्वजनिक किया है। उन्होंने नगर थाना प्रभारी को संबोधित करते हुए बताया कि हरिनडंगा बाजार स्थित पुष्पदंत इंडियन गैस के सामने, स्व. कन्हाई लाल दास की जमीन के पीछे बने पुराने बिस्कुट कारखाने में प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक नवयुवकों का जमावड़ा होता है।

अग्रवाल के अनुसार, इस स्थान को गांजा, अफीम, चरस और नशे के इंजेक्शन का अड्डा बना दिया गया है। आरोप है कि यहाँ जुटने वाले युवक दिन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और रात में नशे का सेवन करते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर रोकथाम नहीं हुई तो पाकुड़ जिले में किशोरों और नाबालिगों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। साथ ही चोरी और आपराधिक घटनाओं की संभावना भी लगातार बढ़ती जाएगी।

सुरेश अग्रवाल ने नगर थाना प्रभारी से अपील की है कि इस स्थान पर औचक छापेमारी की जाए और गहन पूछताछ के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं इस गतिविधि को प्रत्यक्ष देखा है।

स्थानीय लोगों के बीच इस पोस्ट को लेकर चिंता गहराई है। नागरिकों का मानना है कि यदि प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता, तो आने वाले समय में नशे का यह नेटवर्क पूरे जिले के लिए बड़ी चुनौती बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें