निर्मल जैन के नेतृत्व में लगा रक्तदान शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने किया शिविर का शुभारंभ 18 वी रैंक हासिल कर डीएसपी पद पर चयनित हुई निधि अग्रवाल के पिता विपिन अग्रवाल ने रक्तदान कर के किया। तत्पश्चात नियमित रक्तदाता राजेंद्र प्रजापति, मनीष कुमार, अशोक मलिक, सचिन कुमार, हासिब खान, शैलेंद्र सिंह, राकेश दास सूरज कुमारआदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। निर्मल जैन ने बताया कि निधि अग्रवाल और मेरा परिवार एक ही मकान में रहते हैं निधि बचपन से काफी मेधावी छात्रा रही, वह काफी संघर्षों के साथ अपनी पढ़ाई की और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनी। वर्तमान में डीएसपी में चयनित होने पर हम सबको काफी गर्व है। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन उसकी इस सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए उसकी तरक्की की कामना करता है। एसोसिएशन द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में आगामी 14 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 10.30 रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा सभी से अनुरोध है कृपया कर इस शिविरमें भाग लेकर मानवता का परिचय दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें