अर्थशास्त्र विभाग में विदाई समारोह का किया गया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : विनोबा भावे अर्थशास्त्र विभाग में सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया। इसमें मिस फेयरवेल ज्योति कुमारी, मिस्टर फेयरवेल रंजन कुमार, फेस ऑफ द डे छात्राओं में आकांक्षा कुमारी व छात्रों में विकास कुमार को दिया गया। इस क्रम में विकसित भारत युवा कनेक्ट अभियान से जुड़े विदा हो रहे विद्यार्थियों के लिए एक क्विज़ का आयोजन किया गया साथ ही भारत को 2047 तक विकसित बनाने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इस अभियान को सम्पूर्ण झारखंड तक ले जाने हेतु शपथ ग्रहण करवाया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ० एस० एम० क़ैसर, विकसित भारत युवा कनेक्ट अभियान के नोडल पदाधिकारी सह विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० उमेन्द्र सिंह, डॉ० इफ्शा ख़ुर्शीद के साथ विभाग के शोधार्थी पुष्कर कुमार पुष्प, रेशु कुमार, आरती मेहता, पल्लवी कुमारी पंकज कुमार व अन्य उपास्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें