8 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बडकागाँव थाना मे संगीता देवी, पति दिनेश प्रजापति, साकिन पिपराडीह, पोस्ट सांढ, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें दिनांक 06.07. 2025 को समय 08.00 से 09.00 बजे के बीच संगीता देवी के पति दिनेश प्रजापति को 1,00,000 लाख रुपया के लेनदेन के आरोप में सुभाष प्रजापति, पिता महेश प्रजापति, ग्राम कुम्हरडीहा थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के द्वारा अपहरण कर लेने का आरोप लगाया गया था, जिसके लिखित आवेदन के आधार पर बडकागाँव थाना कांड संख्या 180/25 दिनांक 08.07.2025 धारा 140 (3) बीएनएस सुभाष प्रजापति पिता महेश प्रजापति ग्राम कुम्हरडीहा थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के विरुद्ध काण्ड दर्ज किया गया है। बडकागाँव थाना कांड संख्या 180/25 के अनुसंधानकर्ता के द्वारा अनुसंधान के क्रम में लापता दिनेश प्रजापति का शव दिनांक-10.07.2025 को कुम्हारडाहा स्थित एक कुआँ से बरामद हुआ, शव बरामदी के पश्चात बड़कागांव थाना काण्ड सं0-185/25 तिथि 11.07.2025 के 38 नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों द्वारा अन्य 50-60 आदमी के द्वारा कुम्हारडीहा स्थित सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति को उसके घर से घसीटते हुए निकाल कर उपरोक्त लोगों के द्वारा घर एवं शनिवार बाजार टाँड के बीच घसीटते हुए पीट-पीट कर हत्या कर दी गई तथा सुभाष प्रजापति के घर में लुटपाट करते हुए घर में आग लगा दी गयी थी। साथ ही साथ उग्र भीड़ में शामिल लोगों के द्वारा पुलिस के साथ भी झड़प किया गया था, जिसके आलोक मे वादिनी कौशल्या देवी उम्र 55 वर्ष पति स्व० महेश प्रजापति ग्राम कुम्हरडीहा (नयाटांड), थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग के टंकित आवेदन के आधार पर बडकागाँव थाना कांड संख्या 185/2025 तिथि 11.07.2025 धारा 191 (2) /191(3)/190/333/126(2)/115(2)/117(2)/303(2)/326(f)/326(g)/103(1)/61 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। उक्त काण्ड के अनुसंधान एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एसआईटी टीम के गठन किया गया था, गठित टीम में शामिल सदस्यों के द्वारा छापामारी कर इस घटना में शामिल 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है, जो निम्नलिखित हैं, देवकी प्रजापति उम्र 35 वर्ष पिता स्व० उगन प्रजापति, शिबू यादव वर्ष नीक पिंटू छोटीटू उम्र 37 पिता सागर गोप, महानन्द प्रजापति आयु 31 वर्ष पिता-चंदो प्रजापति, दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर प्रजापति उम्र 38 वर्ष पिता बिगन प्रजापति, बड्डु गोप उर्फ सिकन्दर गोप उम्र 40 वर्ष पिता दृसागर गोप, गोप जी उर्फ घनश्याम यादव उम्र 38 वर्ष पिता शंकर गोप, गणेश यादव उम्र 40 वर्ष पिता स्व तोकल गोप, राजु प्रजापति उम्र 30 वर्ष पिता मोगल प्रजापति सभी ग्राम पिपराडीह थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग। छापेमारी दल में शामिल पुलिस और सशस्त्र बल में पवन कुमार, अनु०पु०पदा०, बड़कागॉव, पु०नि० ललित कुमार, बड़कागांव, अंचल, हजारीबाग, पु०अ०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी बड़कगांव, पु०अ०नि० विवेक कुमार, थाना प्रभारी केरेडारी थाना, पु0अ0नि0 सागेन मुरमुथाना प्रभारी डाडीकला, पु०अ०नि० राम कुमार राम थाना प्रभारी सिकरी, पु०अ०नि० छोटु उरांव, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, बडकगांव थाना के सशस्त्र बल के जवान थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment