विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में मनाया गया शिक्षक दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। तृतीय समसत्र के विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं आदर्श शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। उसके बाद विद्यार्थियों की ओर से कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। विद्यार्थियों के आग्रह पर शिक्षकों ने केक काटकर जहां डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिन को मनाया वही एक दूसरे को केक खिलाकर शिक्षक विद्यार्थी संबंध को मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मार्गरेट लकड़ा, विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह तथा चतरा महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ एलविन बाक्सला के प्रति विद्यार्थियों ने सम्मान अर्पित किया। मौके पर विद्यार्थियों ने यूजीसी के जेआरएफ तथा एसआरएफ शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, रवि विश्वकर्मा, विकास कुमार यादव, विकास कुमार रवि, प्रतीक कुमार तथा विभागीय सहायक अनजन लकड़ा के प्रति भी सम्मान अर्पित किया। ज्ञात हो की 5 सितंबर को अवकाश होने के कारण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें