आजीविका महिला संकुल स्तरीय वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बड़कागांव : प्रखंड के बड़कागांव पश्चिमी सूर्य मंदिर में जेएसएलपीएस आजीविका महिला संकुल स्तरीय सीएफ का वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़कागांव पश्चिमी सूर्य मंदिर संकुल के सैकड़ो आजीविका महिला संगठन के महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य आशमीन निशा, उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया रंजीत महतो शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से 1 अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 का कार्ययोजना का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही सीए की ऑडिट रिपोर्ट का लेखा जोखा वार्षिक कार्य योजना का रिपोर्ट पेश किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जेएफएलपीएस से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राम प्रकाश कुमार, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर रवि रंजन, टिंकू कुमार राणा, आइआरपी संमिका देवी, CLF के अध्यक्ष पूनम कुमारी, बादम मैनेजर संजू, रीना कुमारी, विमल कुमारी, चिंता कुमारी, ममता कुमारी, आशा कुमारी, रोशन कुमारी, सचिव सुलेखा कुमारी, अध्यक्ष पूनम देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें