रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा— शिक्षा का लक्ष्य सेवा है, डिग्री पाना नहीं

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में उमड़ा उत्साह

रांची ::रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर गौरवपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया।कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि जीवन को अर्थवान और समाजोपयोगी बनाना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा— “राष्ट्र सेवा ही नहीं, बल्कि समस्त मानवता की सेवा ही शिक्षा का परम लक्ष्य है। भारत की प्राचीन सभ्यता ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का उद्घोष करती है, और यही भाव आज के युवाओं के लिए दिशा-सूचक बनना चाहिए।” उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा से अहंकार का विनाश होता है और सौहार्द, सहयोग तथा एकता की भावना विकसित होती है। गाँवों को गोद लेकर उनके विकास का संकल्प लेना ही एन.एस.एस. की सच्ची उपलब्धि है। उन्होंने आह्वान किया कि—
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को जीवन-मंत्र बनाएं। “स्वच्छ भारत-हरित भारत” को व्यवहार में उतारें। नशा-मुक्त समाज की ओर ठोस पहल करें। और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप दें। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा— “सपने वे होते हैं, जो नींद नहीं आने देते। युवाओं को चाहिए कि वे ऐसे ही सपनों को अपने जीवन का ध्येय बनाएं।” इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर (डॉ.) सुदेश कुमार साहू ने कहा कि एन.एस.एस. केवल सेवा का मंच नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है।nराष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए रांची विश्वविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा— “हमारे सामर्थ्य में कुछ भी असंभव नहीं है, बस हमें अपनी क्षमताओं को पहचानने और सही दिशा में प्रयत्न करने की आवश्यकता है।”कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के सीसीडीसी प्रकाश झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न महाविद्यालयों के एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी — डॉ. भारती द्विवेदी, डॉ. उर्वशी, डॉ. सीमा, डॉ. एमिली डॉक्टर पूनम कुमारी, डॉ प्रियंका सोरेन डॉ मनीष चंद्र टुडू, डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ नीरज श्रीवास्तव, अनुभव चक्रवर्ती, डॉ आराधना तिवारी सहित अनेक शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
आज के परेड चयन शिविर में आर यू के 25कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय विभागों से 200से ज्यादा एन एस एस के स्वयंसेवक , कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हुए।
डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तरीय परेड चयन शिविर में से कुल 30एन एस एस के स्वयंसेवकों ( 15 पुरुष एवं 15 महिलाएं) का राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में शामिल होंगे। इनका चयन एन सी सी के डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, डॉ गणेश चंद्र बासके, एन सी सी के कैडेट्स एवं एन एस एस के गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल एन एस एस के स्वयंसेवक द्वारा किया गया। चयन का आधार परेड मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति के आधार पर किया गया। परेड चयन शिविर के कार्य अंत में सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों ने “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” का संकल्प दोहराया और शिविर की सफलता की मंगलकामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः अतुल, अंकित, दिवाकर, रिकेश, दीक्षा, खुशी, रश्मि, कृति, संकल्प, अदनान, नवीन, आकाश आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment