आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

जानिए कितने से कितने बजे तक रहेगा

क्या भारत में देगा दिखाई

हरिश्‍चंद्र प्रसाद

बड़कागांव : आज 07 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण ग्रहण है, इसीलिये ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से पूर्ण रूप से छिप जायेगा। चंद्र ग्रहण के बारे में सिकरी बड़कागांव निवासी कैलाश पांडेय द्वारा बताया गया कि कितने बजे से लगेगा:

कल ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा

07 सितंबर 2025 भारत में ग्रहण का समय): साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा। भारत में जहां भी ग्रहण दिखायी देगा, वहां पर चन्द्र ग्रहण से जुड़े सभी पारंपरिक अनुष्ठान लागू होंगे। दरअसल चंद्र ग्रहण के समय कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। जैसे इस दौरान भोजन नहीं किया जाता, पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्यों पर भी रोक रहती है। चलिए जानते हैं 07 सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा और इसका सूतक काल कब लगेगा।

07 सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण सूतक टाइम

7 सितंबर 2025 को सूतक दोपहर 12:19 बजे से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 8 सितंबर 2025 को 01:26 AM पर होगी। बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक शाम 06:36 से शुरू होगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन करने, सोने, तेल मालिश करने, जल ग्रहण करने, मल-मूत्र विसर्जन, बालों में कन्घा करना, दातुन करना और यौन गतिविधियों में लिप्त होना प्रतिबन्धित माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान भगवान की मूर्तियों को भी स्पर्श नहीं किया जाता है।

ग्रहण के दौरान इन मंत्र का करें जाप
तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥ अर्थ – अन्धकाररूप महाभीम चन्द्र-सूर्य का मर्दन करने वाले राहु! सुवर्णतारा दान से मुझे शान्ति प्रदान करें। विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥ अर्थ – सिंहिकानन्दन (पुत्र), अच्युत! हे विधुन्तुद, नाग के इस दान से ग्रहणजनित भय से मेरी रक्षा करो।

चंद्रग्रहण के दिन किन चीजों का दान करना शुभ?

चंद्रग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। सफेद चीजें चंद्रमा से संबंधित होती हैं इसलिए इस दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्रदोष दूर होता और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। चंद्रग्रहण के दिन आप नीचे बताई गई चीजों को दान कर सकते हैं।

पूर्ण चंद्रग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?

07 सितंबर को लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण भारत समेत नीचे दिए गए स्थानों पर भी दिखाई देगा। पूर्वी अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया सिंगापुरसिडनीमेलबर्नदुबईलंदनटोक्योकेपटाउनयूरोप के अधिकांश भागों में उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के कुछ भागों मे।

चंद्रग्रहण कुल कितनी अवधि के लिए लगेगा?

साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण रात्रि में 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा वहीं चंद्रग्रहण का अंत देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। यानि भारत में चंद्रग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे और 28 मिनट की होगी।

चंद्रग्रहण किन राशियों के लिए सकारात्मक हो सकता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का अंतिम चंद्रग्रहण राशिचक्र की 3 राशियों के लिए सकारात्मक रह सकता है। ये राशियां हैं मेष, वृश्चिक और धनु। इन तीनों राशियों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव ये लोग देख सकते हैं।

आज चंद्र ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा

शहर का नाम चंद्र ग्रहण 2025 सूतक समय नई दिल्ली 7 सितंबर 2025 को दोपहर 12:19 से देर रात 01:26 तक, मुंबई 07 सितंबर 2025 को दोपहर 12:36 से देर रात 01:26 तक, कोलकाता 7 सितंबर 2025 को सुबह 11:34 से देर रात 01:26 तक, नोएडा 07 सितंबर 2025 को दोपहर 12:19 से देर रात 01:26 तक, बेंगलुरु 07 सितंबर 2025 को दोपहर 12:17 से देर रात 01:26 तक, लखनऊ 07 सितंबर 2025 को दोपहर 12:04 से देर रात 01:26 तक, पटना 07 सितंबर 2025 को सुबह 11:47 से देर रात 01:26 तक, अहमदाबाद 07 सितंबर 2025 को दोपहर 12:37 से देर रात 01:26 तक, जयपुर 07 सितंबर 2025 को दोपहर 12:25 से देर रात 01:26 तक, पुणे 07 सितंबर 2025 को दोपहर 12:32 से देर रात 01:26 तक।

चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

कल भाद्रपद पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण इस वर्ष का तीसरा ग्रहण होगा। बता दें कि जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा क्रमशः एक ही सीध में होते हैं या चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है, तब चन्द्रग्रहण लगता है| अतः यह खग्रास चन्द्रग्रहण होगा। कुम्भ राशि और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पर लगने वाला यह ग्रहण खण्डग्रास रूप में पूरे भारतीय परिक्षेत्र के अलावा सम्पूर्ण यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया अफ्रीका, पश्चिमी उत्तरी-पूर्वी अमेरिका, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, अटलांटिक एवं अटार्कटिका क्षेत्र में दिखेगा। खग्रास रूप में यह ग्रहण भारत, चीन, म्यांमार, बंगलादेश, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, थाइलैण्ड, जर्मनी, रूस, जापान, तुर्की, फ्रांस, इटली, नीदरलैण्ड, स्पेन, ब्रिटेन आदि भूभागों में दिखेगा। पुर्तगाल, ब्राजीलं, अमेरिका के कुछ भागों में दिखलाई पड़ेगा।

चंद्रग्रहण क्या होता है

चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है, जिसके कारण पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाता है, जिससे उसकी चमक कम हो जाती है या वह अस्थायी रूप से दिखाई देना बंद हो जाता है। यह घटना केवल पूर्णिमा की रात को होती है, जब सूर्य, पृथ्वी, और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।

चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा क्या?

07 सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस वजह से इसका सूतक काल भी माना जाएगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक कब लगता है?

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लग जाएगा।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment