प्रखंड कार्यालय के सभागार में कार्यशाला का आयोजन

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शनिवार को पी ए आई 1.0 की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें वित्तीय वर्ष 22-23 में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में प्रथम स्थान में डाडी कला पंचायत द्वितीय स्थान में चोपदार बलिया पंचायत और तृतीय स्थान मे बादाम पंचायत के मुखिया को बुके एवं शाल देकर के सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार के द्वारा किया गया। तथा कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक आशीष कुमार पासवान, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज स्वशासन परिसर के द्वारा दिया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु निर्धारित ग्राम सभा दिनांक 9 एव 10 सितंबर प्रखंड के सभी पंचायतों में निर्धारित है। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रविष्टि किए गए डेटा का अनुमोदन कर सबमिट करना है। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, मुख्य प्रशिक्षक आशीष को पासवान, मुखियाअनिकेत कुमार नायक, इलियास अंसारी, पूजा कुमारी, सुनीता देवी, लीलावती कुमारी, एवं सभी पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव सभी पंचायत के वी एलई एवं पंचायत सहायक, महिला पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment