विजय चौरसिया बने अध्यक्ष, रोहित उपाध्यक्ष
100 वर्ष पहले महात्मा गांधी आए थे खरगडीहा, परगोडीह, पचंबा
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
जमुआ : गुरुवार को खरगडीहा के बुनियादी विद्यालय में आमजनों की एक बैठक की गई। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खरगडीहा आगमन को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज से ठीक 100 वर्ष पूर्व (6 अक्टूबर 1925) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी खरगडीहा बाज़ार आए थे। खरगडीहा के बाद वो परगोडीह में सभा कर के पचंबा पहुंचे थे। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने और गांधीजी के आदर्शों को पुनः जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर एक समिति का भी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष विजय चौरसिया और उपाध्यक्ष रोहित दास को बनाया गया। समिति में मानवर हसन बंटी, खरगडीहा मुखिया सुनील साव, देवेन्द्र गुप्ता, चीना खान, मो. आलम अंसारी, दिवस कुमार, मुख्तार आलम, मो. जुल्फकार आलम, प्रो. शमीम, सच्चिदानंद सिंह, अनिल चौधरी, अमित सिंह, मनीष साव, इरफ़ान आलम, सुंदर राम, नूर आलम, संजय साव, मनीष भदानी, सुनील सिंहा, नारायण साव, ब्रजकिशोर शर्मा, आशीष भदानी, आलोक चौधरी सदस्य के रूप में नामित हुए। समिति का और विस्तार देने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता सुन्दर राम ने की। बैठक में जमुआ प्रखण्ड के समाजसेवी, बुद्धिजीवी, पत्रकार, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा था गांधीजी के खरगडीहा आगमन की शताब्दी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन। इसके तहत विचार गोष्ठी, प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और गांधीजी के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित प्रदर्शनी लगाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही गांधीजी की प्रतिमा स्थापित करने, कार्यक्रम स्थल पर मेले का आयोजन करने और राजकीय बुनियादी विद्यालय खरगडीहा को उच्च विद्यालय में अपग्रेड कराने की दिशा में पहल करने का भी सुझाव दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी का खरगडीहा आगमन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा आज भी सामाजिक एकता, अहिंसा और स्वराज की दिशा में मार्गदर्शन करती हैं। बैठक में मुख्यरूप से प्रो.प्रफुल्ल सिंह, विजय चौरसिया, जुल्फिकार अंसारी, इरफान अंसारी, आलोक चौधरी, आशीष भदानी, चंदन प्रसाद, सुरेश भदानी, ब्रजकिशोर शर्मा, मो. नूर, दिवस कुमार, जीवलाल के, ज्योतींद्र प्रसाद, रविन्द्र साव, सत्यनारायण प्रसाद, मन्नूवर मनीष कुमार, मनीष साव, राहुल साव, सुन्दर राम भदानी, रोहित साव, इरफान आलम, मन्नूवर हसन बंटी, देवेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा सैकड़ो लोगों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।