करम अखाड़ा में व्रतियों संग खूब थिरके सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी के पाँव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : झारखंड राज्य का प्रमुख लोकपर्व करम पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। यह पर्व रस, राग, लय और ताल के साथ प्रकृति पूजा और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बुधवार की देर रात से गुरुवार की अहले सुबह तक हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों का दौरा किया। उन्होंने करम व्रती बहनों को झारखंड की समृद्ध और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के इस महान पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी साथ ही कई स्थानों पर रंजन चौधरी ने करम के रंग में रंगकर व्रतियों के साथ नृत्य भी किया। मौके पर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि झारखंड की संस्कृति संग प्रकृति पूजा के साथ भातृ प्रेम का प्रतीक करमा पर्व है। इसमें श्रद्धा, पवित्रता का अद्भुत मिश्रण होता है वहीं कर्णसुखकारी करम लोकगीत के माध्यम से भाई- बहन के प्रगाढ़ प्रेम भी प्रदर्शित होता है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें