करम पर्व भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह जिलावासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में बसा हुआ है इसलिए करमा पूजा यहां का महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। हर संप्रदाय के लोग मिल-जुलकर प्राकृतिक पर्व करमा पूजा मनाते हैं। करम पूजा झारखंड की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहाँ विभिन्न संप्रदायों के लोग एक साथ मिलकर इसे मनाते हैं। करम पर्व भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से इस पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। यह पर्व लोगों को प्रकृति से जुड़ने और एक-दूसरे के साथ मिल जुलकर रहने का संदेश देता है।