बिहार भेजी जा रही 683 बोतल अवैध शराब गोड्डा में जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोड्डा। गोड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार भेजी जा रही 683 बोतल विदेशी शराब पकड़ी है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप (संख्या BR10GA-4204) से शराब की तस्करी की जा रही है। हनवारा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने हनवारा बाजार की ओर से आ रही बोलेरो को रोकने का इशारा किया। चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में 12 बोरों में पैक 683 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.80 लाख बताई जा रही है। बरामद खेप में –

इंपीरियल ब्लू – 300 बोतल

रॉयल स्टैग – 290 बोतल

बी-7 – 33 बोतल

ब्लेंडर्स प्राइड – 60 बोतल
(सभी बोतलें 375 मि.ली. की)

वाहन और शराब जब्त कर लिए गए हैं। वहीं चालक, भागलपुर (बिहार) के इस्माईलपुर निवासी 22 वर्षीय मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने हनवारा थाना में मामला दर्ज कर लिया है और इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।छापेमारी दल में महागामा पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम, एएसआई विजय कुमार राम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें