झारखंड से पांच दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी तमिलनाडु रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची । झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ी इंडियन पारा क्रिकेट प्रीमियर लीग कप 2025 खेलने के लिए कोयंबटूर रवाना हुए,उन्होंने रवाना होने से पूर्व दिव्यांग जनों के हितेषी प्रमुख संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर फूलमालाओं एवं उपहार देने सहित दिव्यांगजनों का रेलवे पास बनाकर जोरदार स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया साथ ही दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के पदाधिकारीगण द्वारा मुख्य अतिथि “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची के नदीम खान सहित विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवा समाजसेवी समंद्र लाल उर्फ युवराज, विशेष शिक्षक पावेल कुमार,मोहम्मद साजिद, सरफराज,रंजीत कुमार,लहू बोलेगा के इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,साज़िद उमर, मो नवाब झारखंड छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष इक़बाल खान एवं सबरे आलम, अदनान शमीम,साज़िद अनवर,दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को विदाई और बधाई के लिए दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के निदेशक मो अतहर अली इत्यादि उपस्थित रहे।
मौके पर मुख्य अतिथि नदीम खान ने कहा कि झारखंड राज्य के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल में तमिलनाडु में चयन होना बहुत ही खुशी की बात है,बता दे की तमिलनाडु के कोयंबटूर में इंडियन पारा क्रिकेट प्रीमियर लीग कप 2025 का आयोजन 5 सितंबर से 7 सितंबर के बीच 22 यार्ड सर्णपति मैदान में होगा,जो आईपीएल के तर्ज पर है।झारखंड से पांच दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी खेल में हिस्सा लेने जामताड़ा से मदसर खान, रामगढ़ से दीपक कुमार यादव,बोकारो से राजेश कुमार,साजिद अंसारी हजारीबाग से जतिन कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें