चौमिन दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेहरमा | संवाददाता – शिवम् गोस्वामी

मेहरमा। मेहरमा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मानिकपुर, भगैया स्थित एक चौमिन दुकान से अवैध विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद की। दुकान संचालक अजय राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड में नई शराब नीति लागू होने और पुरानी दुकानों के बंद होने के बाद अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान अजय राम की चौमिन दुकान से स्टर्लिंग रिजर्व 180 एमएल की कुल 45 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मेहरमा थाना कांड संख्‍या 145/25, दिनांक 01/09/25 दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
छापामारी दल में पुअनि सौरभ कुमार ठाकुर (थाना प्रभारी मेहरमा), पुअनि सत्यदीप, सअनि सहदेव प्रसाद, सअनि विरेंद्र मंडल, आरक्षी लक्ष्मण दास एवं मो. अफसर अली शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें