करमा विसर्जन के दौरान मासूम की डूबकर मौतसंथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरहेट। करमा विसर्जन के मौके पर खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मंगलवार को लाडाघुट्टु निवासी 8 वर्षीय बालक ऋतिक तुरी, पिता हिरदा तुरी, की नहर में डूबने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक अपनी बहनों के साथ करमा विसर्जन के लिए गया था। इसी दौरान पास के नहर में नहाने के क्रम में अचानक तेज धार में बह गया और गहराई में डूब गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें