अमन साहू गैंग का पाकिस्तान से कनेक्शन, मयंक सिंह ने खोले राज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। झारखंड के चर्चित अमन साहू गैंग से जुड़ी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। रिमांड पर चल रहे सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह ने एटीएस (ATS) को बताया कि गैंग की हथियार सप्लाई की डोर पाकिस्तान तक जुड़ी हुई थी।
मयंक ने स्वीकार किया कि गैंग द्वारा वसूले गए रंगदारी के पैसों का इस्तेमाल पाकिस्तान के एजेंटों से हथियार खरीदने में होता था। उसने यह भी बताया कि अमन साहू गैंग का नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग, उग्रवादी संगठनों और अन्य आपराधिक गिरोहों से भी जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, गैंग हवाला के जरिये झारखंड से यूरोप, फिर मलेशिया और थाईलैंड तक पैसा भेजता था। वहां से मयंक सिंह उस रकम को कुआलालंपुर स्थित पाक-पंजाब रेस्टोरेंट के एक कर्मी तक पहुंचाता था, जो आगे पाकिस्तान के हथियार एजेंटों को पैसा देता था। पैसे की पुष्टि होते ही पाकिस्तान से हथियार गिरोह तक पहुंचा दिए जाते थे। एटीएस की पूछताछ में मयंक ने माना कि उसे केवल हथियार खरीद के लिए पैसा मिलता था, जबकि कुल वसूली की सटीक जानकारी उसके पास नहीं है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रामगढ़ जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें