दुर्गा पूजा पर मंडरा रहा बारिश का साया, बंगाल की खाड़ी में बन रहे दो नए सिस्टम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। दुर्गा पूजा के दौरान झारखंडवासियों को बारिश से दो-चार होना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में दो नए निम्न दबाव क्षेत्र बन रहे हैं, जिनका असर राज्य के मौसम पर पड़ेगा। मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि दुर्गोत्सव के पूरे दौरान हल्की से भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। अनुमान है कि 15 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम और विकसित होगा। इसके कारण पूजा के समय झारखंड में बारिश और तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

???? बारिश के आंकड़े

अगस्त में औसत 290.6 मिमी के मुकाबले केवल 251.5 मिमी (13% कम) बारिश दर्ज की गई।

सितंबर में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 212.3 मिमी है।

पिछले 5 सालों का सितंबर रिकॉर्ड:

2020 → 118.1 मिमी (44% कम)

2021 → 290 मिमी (37% अधिक)

2022 → 318.8 मिमी (50% अधिक)

2023 → 273.6 मिमी (29% अधिक)

2024 → 333.1 मिमी (57% अधिक)

मौसम विभाग का मानना है कि अगर सितंबर में 3–4 दिन अच्छी बारिश हुई, तो इस साल का औसत आसानी से पूरा हो सकता है।

कब होगी बारिश?

2 से 5 सितंबर तक राज्यभर में बादल छाए रहेंगे।

2 सितंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी वर्षा के आसार हैं।

इस बार मानसून 15 अक्टूबर तक सक्रिय रह सकता है।

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें