कोयला लदे ट्रक में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गिरिडीह। बगोदर जीटी रोड पर सोमवार अहले सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिहार की ओर जा रही एक कोयला लदी ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना संतरूपी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में आग लगते ही चालक ने किसी तरह साहस दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों में घिर गया और आसपास धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
पुलिस ने बताया कि इस अगलगी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। वहीं चालक पूरी तरह सुरक्षित है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें