दो पंखे, छ बल्ब और एक फ्रिज, फिर भी बिजली का बिल आया 52 लाख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग। झारखंड में एक ओर सरकार 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की योजना चला रही है, वहीं हजारीबाग जिले के ओकनी क्षेत्र में एक साधारण उपभोक्ता को 52 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
परिवार का कहना है कि उनके घर में केवल दो पंखे, छह बल्ब और एक फ्रिज है। इतनी सीमित खपत के बावजूद लाखों का बिल आने से वे हैरान हैं। परिजनों के मुताबिक वे कई दिनों से बिजली विभाग के दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं मिल पाया है।स्थानीय लोगों ने भी इस बिल को लेकर हैरानी जताई और बिजली विभाग से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही उपभोक्ताओं में भय और अविश्वास पैदा करती है। बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह तकनीकी या मीटर रीडिंग की त्रुटि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें