बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, कहा– 3 साल से अधिक समय से झारखंड में अपराध का बड़ा चेहरा फ़रार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक ओर निर्दोष आदिवासियों पर कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी ओर कुख्यात अपराधी वर्षों से खुलेआम फरार है और प्रशासन उसे पकड़ने में नाकाम है। मरांडी ने साहिबगंज के रहने वाले राजेश उर्फ़ डाहू यादव का नाम लेते हुए कहा कि वह बालू और पत्थर के अवैध खनन से जुड़े कारोबार का बड़ा हिस्सा संचालित करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जुलाई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छापेमारी, संपत्ति जब्ती और बैंक खातों के फ्रीज़ होने के बावजूद आरोपी अब तक फरार क्यों है। भाजपा नेता ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2022 में आदेश दिया था कि आरोपी 15 दिनों के भीतर सरेंडर करे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस छोटे मामलों में त्वरित कार्रवाई करती है, लेकिन इस तरह के अपराधियों के खिलाफ चुप्पी साध लेती है।” मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन और कारोबार पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में नाव हादसे में मजदूरों की मौत के बावजूद कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि आरोपी को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है और इसी वजह से वह लंबे समय से फरार रहते हुए भी साहिबगंज क्षेत्र में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें