सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला : AJSU की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया केस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। सूर्या हांसदा के कथित पुलिस एनकाउंटर का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। आयोग ने आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता द्वारा भेजे गए विस्तृत आवेदन पर संज्ञान लेते हुए केस संख्या 1031/34/9/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आजसू पार्टी ने इस घटना के बाद लगातार 10 दिनों तक तथ्यों को एकत्रित किया और 21 अगस्त को आयोग को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। इसके बाद 27 अगस्त को आयोग ने मामला दर्ज किया।संजय मेहता ने कहा कि सूर्या हांसदा चार बार चुनाव लड़ चुके थे और मुख्यधारा से जुड़े व्यक्ति थे। उन्हें किसी भी अदालत ने फ़रार घोषित नहीं किया था। ऐसे में कथित पुलिस एनकाउंटर में उनकी मौत कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि सजा देना अदालत का काम है, पुलिस का नहीं। आजसू पार्टी ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और सरकार इसकी सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा करे। पार्टी का कहना है कि झारखंड में लगातार आदिवासियों पर दमन किया जा रहा है और फर्जी मुकदमों व एनकाउंटर के जरिए उनका दमन हो रहा है। संजय मेहता ने आरोप लगाया कि पुलिस और माफियाओं के गठजोड़ ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराना आवश्यक था ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें