दिशा की बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोहरदगा। जिले के जिला परिषद सभाकक्ष में शुक्रवार को सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य, सड़क, आपूर्ति, आवास, बिजली, शिक्षा समेत करीब 32 विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सही तरीके से आमजन तक पहुँचे। समीक्षा के क्रम में कुछ विभागों की धीमी प्रगति और लापरवाही पर सांसद ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों का कार्य संतोषजनक नहीं है, उनके विरुद्ध शोकॉज नोटिस जारी करने और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बैठक का उद्देश्य जिले के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने सभी विभागों से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुचारू रूप से पहुँच सके।

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें