रांची में अक्टूबर में आदिवासी महा दरबार, चंपाई सोरेन का ऐलान

रांची। राजधानी रांची स्थित रिम्स-2 के बगल में अक्टूबर महीने में आदिवासी महा दरबार आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने की है। चंपाई सोरेन ने कहा कि इस महा दरबार का उद्देश्य सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार लगातार आदिवासियों के हितों की अनदेखी कर रही है और उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस महा दरबार में राज्यभर से करीब दो लाख आदिवासी जुटेंगे। उन्होंने बताया कि तैयारियां जोरों पर हैं और इस आयोजन के माध्यम से आदिवासी समुदाय की एकजुटता और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद की जाएगी।

Leave a Comment