सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में बीते दिन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व भाजपा की सात सदस्यीय टीम सूर्या हांसदा के घर पर पहुंची।जहां सूर्या हांसदा की मां व पत्नी तथा परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। सूर्या हांसदा के समाधि व तस्वीर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व भाजपा की सात सदस्यीय टीम ने पुष्प अर्पित किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि गहरी साजिश के तहत हत्या हैं।इनका पुनः पोस्टमार्टम कर निष्पक्ष जांच हो,अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सूर्या हांसदा अपराधी नहीं बल्कि बागी थी।उन्होंने इस क्षेत्र के समस्या को लेकर हमेशा आवाज उठाई थी।वह चार बार चुनाव भी लड़ चुके थे।इस घटना की एक एसआईटी गठित कर पुनः जांच होनी चाहिए।अगर निष्पक्ष जांच नहीं होती है,तो इसके लिए पुनः हम लोगों के द्वारा सीबीआई जांच की मांग किया जाएगा। वहीं भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर जमकर निशाना साधा व कहा कि इरफान अंसारी दो बार सूर्या हांसदा का पोस्टमार्टम नहीं कराई,तो जनता उनका पोस्टमार्टम कर देगी। उन्होंने ने भी निष्पक्ष जांच का मांग किया।भाजपा के सात सदस्य टीम में पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही के अलावे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी,पूर्व मंत्री रणधीर सिंह,दुमका पूर्व सांसद सुनील सोरेन,गोड्डा पूर्व विधायक अमित मंडल,महागामा पूर्व विधायक अशोक कुमार,बोरियो पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम,भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री अनिता सोरेन शामिल थी।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह व बलराम कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ सुमन, भाजपा नेत्री लक्ष्मी चक्रवर्ती, किसान मोर्चा के संथाल परगना प्रभारी मेहरमा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान,मेहरमा मंडल महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा नेता राजेश लाल सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।
