झारखंड को एक और बड़ा झटका: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

रांची, 16 अगस्त 2025।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के शोक से अभी झारखंड पूरी तरह उबरा भी नहीं था कि राज्य को एक और बड़ी क्षति का सामना करना पड़ा है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आज निधन हो गया।

उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

रामदास सोरेन के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक छा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विभिन्न दलों के नेता, मंत्रिपरिषद के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हो रहे हैं।

झारखंड की राजनीति में रामदास सोरेन अपनी सादगी, जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment