झारखंड: संजय कुमार शुक्ला बने मण्डरो, साहिबगंज के नए अंचल अधिकारी— साहिबगंज से रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, रांची द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना संख्या 02/रा०स्था0-14/2020-2063/रा० के तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री संजय कुमार शुक्ला (गृह जिला – मुंगेर, बिहार), को अंचल अधिकारी, सोनारायठाढ़ी, देवघर से स्थानांतरित कर मण्डरो, साहिबगंज के अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

यह पदस्थापन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस स्थानांतरण को एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। मण्डरो अंचल में श्री शुक्ला की नियुक्ति से राजस्व प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें