राजद ने देशव्यापी हड़ताल को दिया समर्थन देने का किया अपील

संवाददाता, पाकुड़ नगर

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर में आयोजित हड़ताल को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड प्रदेश ने समर्थन देने की घोषणा की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव द्वारा जारी सूचना पत्र में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे झारखंड बंद को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राजद ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक संगठनों की मांगें जायज़ हैं और पार्टी श्रमिकों के हक में हमेशा संघर्षरत रहेगी। बंद के दौरान राज्यभर में राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर सकते हैं और जनजागरण अभियान भी चलाएंगे।
इस संबंध में जिला अध्यक्ष महावीर मड़िया ने भी समर्थन पत्र जारी कर बंद को पूर्ण सफल बनाने की अपील की है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment