अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

जामताड़ा : जिले में झालसा के निर्देशानुसार आज अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर जामताड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष राधा कृष्ण, कुटुंब न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के आदरणीय सचिव पवन कुमार, प्रथम जिला जज संतोष कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीतीश निलेश संगा, एसीजेएम मोहम्मद नईम अंसारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित एल्डा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम को शुरूआत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पतंजलि योग शिक्षक संजय रवानी के द्वारा आज सिविल कोर्ट परिसर जामताड़ा में सभी कर्मियों को योग करने के तरीका बताते हुए योग कराया गया। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग भारत का प्राचीन विद्या है। योग से तन और मन स्वस्थ रहता है। योग एक ऐसी क्रिया है जो मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाता है। योग करने से शरीर निरोग रहता है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है तो वह निरोग रहता है उसके जीवन में उसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग सबसे बड़ी औषधि का काम करता है, योग ना सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन और मस्तिष्क दोनों को मजबूत प्रदान करता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पी एल वी राजेश दत्त, अमित मिश्रा, निताई मंडल, श्याम सुंदर टुटू,मिहीर सिंह, विश्वजीत पाल, जगत महतो और अमित साव भी उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment