बीईईओ के निर्देश पर ऑक्सफोर्ड ऋषि मिशन स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित

छात्रों ने लगाए आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महेशपुर (संवाददाता)।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेशपुर के निर्देशानुसार महेशपुर प्रखंड के हाटपाड़ा स्थित ऑक्सफोर्ड ऋषि मिशन एकेडमी में शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरपी सादेकुल शेख उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा फलदार वृक्ष आम का पौधा लगाया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य सुभम कुमार भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इससे वायुमंडलीय संतुलन बना रहता है तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम में शिक्षिका पिंकी गुप्ता, प्रवीन खातून, फरहाना, बबीता कुमारी, रिया मंडल के अलावा टीचर इंचार्ज सुभम कुमार भगत , ऋषि सिंह और शिक्षक हर्ष वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment