Search
Close this search box.

विभिन्न दलों की सैकड़ों युवकों ने थामा भाजपा का दामन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है:आदित्य साहू

संथाल हुल एक्सप्रेस संवाददाता

रामगढ़।भारतीय जनता पार्टी तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन रामगढ़ में जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यकर्ता मिलन समारोह में युवा नेता सुबिन तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा परिवार में शामिल हुए।युवा नेता सुबिन तिवारी ने कहा कि हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी परिवार से जुड़े है।मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने सभी युवाओं को अंग वस्त्र और माला पहना कर भाजपा परिवार में शामिल किया।उन्होंने कहा संगठन के विस्तार एवं जनसेवा में हम सभी मिलकर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।भाजपा का कार्य कर्ता राष्ट्र सर्वप्रथम के भाव से कार्य करता है।भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की या वंशवादियों की पार्टी नहीं है यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के पूर्ण होने को लेकर चर्चा की।उन्होंने बताया कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है आम जनता में इसको लेकर आक्रोश है।सभी प्रखंडों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन होना है।वही युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने भाजपा परिवार में शामिल हुए युवाओं को 8800002024 पर मिस कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलाया।भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह एवं युवा नेता सूबेन तिवारी ने भी मिलन समारोह को संबोधित किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार, डॉ संजय प्रसाद सिंह, रंजन फ़ौजी राजेन्द्र कुशवाहा, बलराम महतो ,स्नेहलता चौधरी ,दिनेश प्रसाद ,महेन्द्र प्रजापति, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ,जिला मंत्री दिलीप सिंह ,किरण देवी, सरदार अनमोल सिंह,संजय प्रभाकर जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ,जिला एवं प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, सुरजीत सिंह छाबड़ा,योगेश कुमार दांगी, पंकज कुमार गुप्ता,धनंजय कुमार पुटूस, गौतम महतो, जिला मोर्चा अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, शीतल सिंह, वारिश खान, मण्डल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद स्वर्णकार वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव,अरविन्द सिंह, अर्जुन कुमार वर्मा, निरंजन कुमार,संतोष कुमार साह, ब्रजेश पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, त्रिभूवन यादव,कुणाल दास, देवानंद कुमार, शशि शेखर सिंह, तरुण कुमार साहू, अमित ठाकुर, राहुल पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें