रांची: झारखंड की राजनीति में सबसे कम समय में अगर किसी महिला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है तो वोह है कल्पना मुर्मू सोरेन। इन दिनों कल्पना मुर्मू सोरेन लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र गांडेय एवं गिरिडीह के क्षेत्रों में दौरा कर रही है उनके द्वारा कई शिलान्यास कार्यक्रमों को भी किया गया। गिरिडीह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले झामुमो के केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा ने संथाल हूल एक्सप्रेस के विशेष संवाददाता सौरभ राय से बातचीत हुए कहा कि जब गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनाव जीता तब से ही वहां की जनता निश्चिंत है कि अब छेत्र का विकास होगा जो विकट परिस्थितियों में कल्पना मुर्मू सोरेन ने राजनीति में कदम रखा वोह किसी छुपी नहीं है उसके बावजूद भी जनता के बीच आकर कल्पना सोरेन ने अपनी एक पहचान बनाने में सफल हुई है।
एक गृहिणी से लोकप्रिय नेत्री तक का सफर तय किया है कल्पना मुर्मू सोरेन ने*
झारखंड की जनता के बीच कल्पना मुर्मू सोरेन बेहद चर्चित है लेकिन उनके सहयोगी झामुमो के केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा बताते हैं कि एक गृहिणी से लोकप्रिय नेत्री बनने का सफर बेहद संघर्षपूर्ण है। जिस प्रकार से एक षड्यंत्र रचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फंसाया गया उसके बाद पूरे परिवार एवं पार्टी को एकजुट रखते हुए जनता के बीच संवाद करना कल्पना मुर्मू सोरेन ने ही किया इस वजह से वोह लोकप्रिय हुई।
झारखंड में सबसे प्रमुख महिला नेत्री हैं कल्पना मुर्मू सोरेन*
प्रणव वर्मा बताते हैं कि वर्तमान में अगर झारखंड की राजनीति में प्रमुख महिला नेत्री की बात की जाए तो वह है कल्पना मुर्मू सोरेन। कल्पना मुर्मू सोरेन जिस तरीके से राज्य के लोगों से जुड़ती है वोह उन्हें दूसरों से अलग बनाता है खासकर महिला वर्ग कल्पना मुर्मू सोरेन से जुड़ाव महसूस करती है। जिस प्रकार से एक दूरदर्शी सोच के साथ हेमंत सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना लाया गया यह दर्शाता हैं कि सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन इस राज्य की महिलाओं के विकास के लिए सजग है।
गांडेय विधानसभा में कल्पना मुर्मू सोरेन का दौरा सिद्ध कर रही कि वह जनता के बीच रहकर कार्य करती है*
गांडेय विधानसभा में लगातार विधायक कल्पना सोरेन का दौरा हो रहा है इसको लेकर प्रणव वर्मा ने कहा कि गांडेय की जनता के सम्पूर्ण विकास के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन कार्य कर रही है। लगातार दौरों में कई विकास कार्य गांडेय विधायक द्वारा किया जा रहा है जिस कारण छेत्र की जनता उत्साहित है लोग आशा भरी नजरों से अपनी विधायक की ओर देख रहे हैं।
विपक्ष जितना भी प्रयास कर ले आदिवासी समाज के नजरों में भाजपा गिर चुकी है*
विपक्ष खासकर भाजपा लगातार झामुमो पर आदिवासी समाज को छलने का आरोप लगाती आ रही है। इसपर प्रणव वर्मा कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज ने दिखा दिया कि वह झामुमो और गठबंधन के साथ है इसलिए 28 आदिवासी सीटों में से केवल एक सीट भाजपा निकाल पाई। आदिवासी समाज के नजरों से भाजपा उतर चुकी है।
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर प्रणव वर्मा ने कसा तंज*
भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रणव वर्मा ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले को केंद्र सरकार के नाकामी के कारण अंजाम दिया गया अब उस गलती को छुपाने के लिए 11 साल में मोदी सरकार ने क्या वोह गिना रहे हैं।