Search
Close this search box.

बकरीद को लेकर दारू पुलिस चौकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सफीक खान के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : थाना प्रभारी

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर दारू पुलिस ने थाना प्रभारी सफीक खान के नेतृत्व में मंगलवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में दारू थाना प्रभारी सफीक खान,मिथु मुर्मु और सुरक्षा बल के कई जवान शामिल थे। हरली, जबरा, दारू रोड से होकर गुजरा। दारू थाना प्रभारी सफीक खान ने बताया कि बकरीद त्योहार को शांति पूर्वक मनाना है। पुलिस आपके साथ हमेशा खड़ी है। पुलिस असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगाह रखेगी। कोई व्यवधान उपद्रवी और असामाजिक तत्वों द्वारा डाला जाता है, तो इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद। एक दूसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने, प्रतिबंधित पशुओं के बलि न करने, करने की सलाह दी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को भरपूर सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर सफीक खान ने कहा कि बकरीद पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि सभी व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन त्योहार के दौरान ग्रुप सेटिंग्स को ऑनली एडमिन मोड पर रखें, ताकि कोई भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस कहा कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अधिकारियों ने विभिन्न समुदायों के लोगों से आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि निर्धारित स्थल पर ही कुर्बानी की जाए। इस दौरान पुलिस अफसरों ने आम लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि कहीं भी यदि कोई गड़बड़ी हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। पुलिस आम लोगों की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें