Search
Close this search box.

मोटरसाइकिल सवार ने महिला को मारा धक्का, दोनों हुए घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी बरवाडीह के सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार टुनटुन कुमार साव एवं दूध लेकर जा रही ददनी देवी (उम्र 65 वर्ष) दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कांग्रेस के युवा बड़कागांव मध्य पंचायत के चंदन गुरु ने बड़कागांव अस्पताल तक पहुंचाया। यह घटना शनिवार के 8:30 बजे रात की है। दोनों का इलाज बड़कागांव अस्पताल में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार टुनटुन कुमार बड़कागांव से अपना घर बरवाडीह आ रहा था इस दौरान ददनी देवी दूध लेकर अपना घर जा रही थी, ददनी देवी घर जाने के लिए रोड के इस पार से उस पार होना चाह रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार टुनटुन कुमार ने उसे धक्का मार दिया। दोनों घायल अवस्था में सड़क पर ही गिरे हुए कराह रहे थे। हजारीबाग से बड़कागांव लौट रहा चंदन गुरु ने यह घटना को देखकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सहयोग से घायलों को उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया इस संबंध में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने घायलों की जानकारी ली एवं अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को इलाज करने के निर्देश दी। फिलहाल दोनों का इलाज बड़कागांव अस्पताल में किया जा रहा है। झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार घायलों को अस्पताल तक पहुंचने वाले को इनाम दिए जाने का प्रावधान है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले चंदन गुरु को इनाम स्वरूप प्रति मरीज ₹2000 दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें