संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन(जे.एस.सी.ए.)के चुनाव मे पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव नए अध्यक्ष चुने जाने पर उनके आवासीय कार्यालय पी.पी.कम्पाउन्ड मे अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ एवं तलवार भेंटकर छात्र क्लब ग्रुप की ओर से क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता मे सम्मानित करते हुए बधाई दी गई।इस मौके पर क्लब के संरक्षक समित कुमार,शुभम चौधरी,पिया बर्मन, वीणाश्री,कुमारी विनीता,नीलम
मीडिया प्रभारी चंदन कुमार,
भारत विभूषण लायन डॉक्टर राजेन्द्र कुमार हाजरा,अगाथा क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर राजन तिर्की,मुख्य कोच पारितोष साहू,विक्की सिंह,झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य,लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर के अध्यक्ष एम.जे.एफ.लायन राजेश केडिया,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश,एचिवर्स एकेडमी के निदेशक प्रतिज्ञा कुमार सिंह,आर.आर.पब्लिक स्कूल,नावासोसो के निदेशक रवि रंजन कुमार,चटकपुर के उप मुखिया नमिता देवी आदि मौजूद थे।
मौके पर डॉक्टर राजेंद्र कुमार हाजरा ने कहा क्रिकेट की पुरे विश्व मे एक अलग पहचान है। अजय नाथ शाहदेव जी के जे.एस.सी.ए.के नए अध्यक्ष बनने पर झारखंड क्रिकेट को एक नई ऊर्जा मिलेगी।राजेश केडिया ने कहा अजय नाथ शाहदेव जी की नई टीम क्रिकेट के उत्थान मे पूर्णरूप से मार्गदर्शित करेगी साथ ही अब झारखंड मे और भी अधिक टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।
धन्यवाद ज्ञापित अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य ने किया।