Search
Close this search box.

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर तिरंगा पुनः लगाने पर दुर्गा सोरेन सेना को जताया आभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़ नगर:

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर एक माह बाद गुरुवार को प्लेटफार्म संख्या 1 के बाहर विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पुनः लगाया गया। लेकिन तिरंगे के केसरिया हिस्से में फटाव देख आम जनता ने इसकी सूचना दुर्गा सोरेन सेना को दी।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए ट्विटर के माध्यम से हावड़ा रेल मंडल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसकी जानकारी दी। शाम होते-होते फटा हुआ तिरंगा हटा लिया गया।

शुक्रवार को स्टेशन परिसर में नया तिरंगा पुनः फहराया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए पाकुड़वासियों ने दुर्गा सोरेन सेना का आभार जताया।

Leave a Comment

और पढ़ें