संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: राजधानी रांची में गर्मी दिन पे दिन बढ़ती जा रही है जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर मातृभूमि राष्ट्रवादी संस्था की ओर से दो घड़े का प्याऊ हरमू हाउसिंग कॉलोनी,कार्तिक उरांव चौक के निकट शिव मंदिर परिसर मे स्थापित किया गया।इस प्याऊ का उद्घाटन समाजसेवी भैरव सिंह ने लोगों को जल पिलाकर एवं लड्डु खिलाकर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने कहा भीषण गर्मी को देखते हुए पहले भी संस्था के द्वारा रांची के अनेक स्थानों पर घड़े का प्याऊ स्थापित किया गया है और आगे भी रांची के विभिन्न स्थानों मे प्याऊ स्थापित किया जाएगा।
मौके पर भैरव सिंह ने संस्था के लोगों को इस पुण्यकार्य के लिए बधाई देते हुए कहा यह एक पुण्य सेवाकार्य है।ऐसे सामाजिक एवं पुण्य कार्य में मैं भी हर संभव सहयोग करूंगा।
इनकी रही उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में मातृ भूमि संस्था के अध्यक्ष प्रेम वर्मा, सचिव बहुरन लोहारा,संरक्षक विनोद कुमार वर्मा,प्रेम शंकर झा,सुबोध मिश्रा सहित छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,समाजसेवी संतोष कुमार,शंभु वर्मा,राकेश सहाय आदि मौजूद थे।