बी.एम. मेमोरियल स्कूल में नैंसी बनी विद्यालय टॉपर

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही हमारा संकल्प : दिनकर कुशवाहा

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बी.एम मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण होकर विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। वही नैंसी सोनी 83% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी। इसके अलावा दीपशिखा भारती 81% अमित कुमार 78% पियूष सोनी 78% तृषा सोनी 77% पूजा कुमारी 75% नैतिक सिंह 74% ब्रज किशोर 74% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा रितिका कुमारी, सोनिका कुमारी, अनुष्का कुमारी, आदित्य कुमार, नीलम सोनी, निशा सोनी सहित अन्य सभी छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इस संबंध में विद्यालय के उप निदेशक दिनकर कुशवाहा ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम सभी बी.एम. मेमोरियल स्कूल परिवार का एक ही उद्देश्य है कि बड़का गांव के ग्रामीण बच्चों को शहरों के समानांतर सीबीएसई की पढ़ाई का व्यवस्था देना। जिसको लेकर हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक प्रतिबद्ध है और लगातार बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। वही विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार एवं उप प्राचार्य पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे विद्यालय में बच्चों को विषय विशेषज्ञ द्वारा पढ़ाई कराया जाता है इसके साथ-साथ हम बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद सहित अन्य क्रियाकलापों पर भी विशेष ध्यान देते हैं हमारे यहां बच्चों को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाता है। सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपना सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व अपने माता-पिता को दिया है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विद्यालय के संस्थापक प्रभु दयाल महतो, निदेशक संदीप कुशवाहा, विद्यालय के शिक्षा चेयरमैन रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, हिमांशु कुमार, महेंद्र कुमार, मुकेश दास, आनन्द राज, ऋषभ अग्रवाल, सुमित कुमार, राजेश कुमार रवि, सचिन कुमार, मनीषा कुमारी, अनु कुमारी, देवंती कुमारी, स्नेहा कुमारी, सुमन कुमारी, अंजली मिश्रा, अंजनी कुमारी, विकास ठाकुर, सुभाष कुमार, अफसाना परवीन, गंगा भारती, गायत्री टुडू, शंकर महतो, कुलदीप कुमार, दुर्गा देवी, अंजू देवी सहित अन्य ने बधाई दी।

Leave a Comment